सुंदरनगर में मजदूर की मौत दस लाख मुआवजे की मांग

जमशेदपुर : स्टील शीट मेटल व पाइप बनाने वाली सुंदरनगर स्थित पॉल एंड कंपनी के मजदूर श्रीकांत भगत की मौत तबीयत खराब होने के बाद इलाज के दौरान टीएमएच में हो गयी. मजदूर की मौत को लेकर उसके परिजनों ने कंपनी गेट पर जाकर मुआवजे की मांग की. कंपनी की ओर से मुआवजे को लेकर […]

जमशेदपुर : स्टील शीट मेटल व पाइप बनाने वाली सुंदरनगर स्थित पॉल एंड कंपनी के मजदूर श्रीकांत भगत की मौत तबीयत खराब होने के बाद इलाज के दौरान टीएमएच में हो गयी. मजदूर की मौत को लेकर उसके परिजनों ने कंपनी गेट पर जाकर मुआवजे की मांग की. कंपनी की ओर से मुआवजे को लेकर किसी तरह की बात नहीं की गयी है.

शव को अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है. शव का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा. सुंदरनगर थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह के अनुसार मजदूर के मौत की जानकारी शनिवार शाम को मिली. उन्हें कंपनी और परिजनों ने बताया कि श्रीकांत गुरुवार को 8 से 5 की ड्यूटी गये थे. 2 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद वह पोटका थाना क्षेत्र स्थित अपने घर चले गये. घर में स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया.

शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी. श्रीकांत की मौत के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने भी कंपनी गेट जाम किया. लोग लोग दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे है. बताया जा रहा है कि एसिड से स्टील शीट की धुलाई चल रही थी. इसी दौरान एसिड का धुआं लगने से श्रीकांत बेहोश हो गये. इसके बाद उसकी मौत हो गयी. मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >