मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले में पहुंची शिवा

जमशेदपुर : विद्यापति नगर बारीडीह निवासी शिवा कुमारी मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप 2019 के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गयी हैं. ग्रैंड फिनाले अक्तूबर, 2019 में ग्रीस में होगा. यह इस चैंपियनशिप को नौवां सीजन है. शिवा के पिता रामा शंकर यादव पुलिस अपर निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. शिवा ने वीमेंस कॉलेज […]

जमशेदपुर : विद्यापति नगर बारीडीह निवासी शिवा कुमारी मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप 2019 के ग्रैंड फिनाले में पहुंच गयी हैं. ग्रैंड फिनाले अक्तूबर, 2019 में ग्रीस में होगा. यह इस चैंपियनशिप को नौवां सीजन है. शिवा के पिता रामा शंकर यादव पुलिस अपर निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. शिवा ने वीमेंस कॉलेज बिष्टुपुर से स्नातक एवं एमबीए की पढ़ाई की है.

शिवा एक बच्चे की मां होने के बावजूद अपने सपने को साकार करने में अथक परिश्रम से जुटी रहीं और यह मुकाम हासिल किया. शिवा ने बताया कि फरवरी माह में मुंबई में ऑडिशन हुआ था. रैंप पर कैटवाक, इंट्रोडक्शन और टैलेंट ग्राउंड पर ग्रैंड फिनाले के लिए महिलाओं का चयन हुआ.

इस प्रतियोगिता में करीब 40,000 महिलाओं ने हिस्सा लिया. इसमें कुल 172 महिलाओं का चयन हुआ है, जिसमें एक शिवा भी हैं. इस सफलता से उत्साहित शिवा अब ग्रीस में होनेवाली फाइनल स्पर्धा की तैयारी में जुटी हैं. शिवा वर्तमान में अपने पति डॉ उमेश यादव के साथ मुंबई में रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >