शहर के विकास में मदद देगी सरकार, टाटा स्टील दस दिनों में सौंपेगी प्लान

रांची में सीएम से मिले टाटा स्टील के सीएमडी जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीएमडी टीवी नरेंद्रन ने शनिवार काे रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर जमशेदपुर के समग्र विकास में टाटा स्टील की भूमिका पर बात की. मुख्यमंत्री ने कहा- टाटा स्टील को सीएसआर फंड से मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और स्ट्रीट […]

रांची में सीएम से मिले टाटा स्टील के सीएमडी

जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीएमडी टीवी नरेंद्रन ने शनिवार काे रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर जमशेदपुर के समग्र विकास में टाटा स्टील की भूमिका पर बात की. मुख्यमंत्री ने कहा- टाटा स्टील को सीएसआर फंड से मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने को प्रमुखता देनी चाहिए. आयुष्मान भारत के तहत टाटा स्टील को नोवामुंडी, झरिया और घाटो के अस्पतालों को सूचीबद्ध (इम्पैनल) कराने काे भी कहा.
रघुवर दास ने टीवी नरेंद्रन से कहा कि सरकार समग्र विकास के लिए हर संभव मदद देगी. टाटा ग्रुप के अस्पतालाें काे धन मुहैया कराने के लिए भी राजी है. टाटा स्टील के सीएमडी ने कहा कि राज्य के समग्र विकास और राज्य की प्राथमिकताओं में टाटा स्टील निश्चित रूप से सक्रिय भागीदारी निभायेगी. टाटा स्टील ने बताया, 10 दिनाें के अंदर इस संबंध में प्लान बनाकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ मिलेंगे. Â
कार्य याेजना पर कुछ और सुधार की जरूरत हाेगी, ताे उसमें जाेड़ कर उसे लागू करेंगे. मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील वर्णवाल व टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चाैधरी अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >