एक साल बाद भी मानगो बस स्टैंड पर लागू नहीं हो सके जेएनएसी के नियम
जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड की बंदोबस्ती के समय जमशेदपुर अक्षेस ने जो नियम व शर्तें तय की थी, उसका एक वर्ष बीतने के बाद भी पालन जेएनएसी नहीं करा सकी. बस स्टैंड में यात्रियों को छोड़ने आने वाले दोपहिया, ऑटो, कार चालकों से 15 मिनट तक रहने पर पार्किंग शुल्क नहीं लेने का नियम […]
जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड की बंदोबस्ती के समय जमशेदपुर अक्षेस ने जो नियम व शर्तें तय की थी, उसका एक वर्ष बीतने के बाद भी पालन जेएनएसी नहीं करा सकी. बस स्टैंड में यात्रियों को छोड़ने आने वाले दोपहिया, ऑटो, कार चालकों से 15 मिनट तक रहने पर पार्किंग शुल्क नहीं लेने का नियम बना था, लेकिन यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल सका.
वहीं, अभी भी पार्किंग शुल्क की वसूली पीओएस मशीन से नहीं हो रही है. रसीद से ही पार्किंग शुल्क की वसूली जारी है, जिसमें समय अंकित नहीं रहता है. स्टैंड में प्रवेश करते ही पार्किंग शुल्क वसूला लिया जाता है. बस स्टैंड के अंदर ठेला, अवैध होटल और गुमटी वालों से पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूला जा रहा है.
बस स्टैंड पार्किंग की बंदोबस्ती का एक साल पूरा : 10 जुलाई 2018 को बस स्टैंड का बंदोबस्ती हुआ था. 1.97 करोड़ रुपये वार्षिक की अधिकतम बोली लगाकर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बंदोबस्ती लिया था. बस स्टैंड की बंदोबस्ती 23 जुलाई को समाप्त हो जायेगी. हालांकि अब तक नये बंदोबस्ती के लिए टेंडर नहीं निकला है.