जमशेदपुर : दो बच्चियों को अकेला देखकर मीटर रीडर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पिटाई

जमशेदपुर : भुइयांडीह कल्याण नगर में चार साल व पांच साल की दो सगी बहनों के साथ रविवार सुबह 9.30 बजे दुष्कर्म का प्रयास करते हुए बिजली मीटर रीडर रवींद्र कुमार (30) को बच्चियों की मां न देख लिया. रवींद्र सुबह करीब 9.30 बजे मीटर रीडिंग करने आया था. दोनों बच्चियों को अकेला देख उन्हें […]

जमशेदपुर : भुइयांडीह कल्याण नगर में चार साल व पांच साल की दो सगी बहनों के साथ रविवार सुबह 9.30 बजे दुष्कर्म का प्रयास करते हुए बिजली मीटर रीडर रवींद्र कुमार (30) को बच्चियों की मां न देख लिया.

रवींद्र सुबह करीब 9.30 बजे मीटर रीडिंग करने आया था. दोनों बच्चियों को अकेला देख उन्हें कमरे में ले जाकर गलत हरकत करने लगा. उसने बच्चियों के कपड़े भी उतार दिये. इसी दौरान नदी में नहाने गयी दोनों बच्चियों की मां आ गयी.
वह जैसे ही घर के अंदर गयी, तो उन्होंने शोर मचा दिया. रवींद्र वहां से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया. पकड़ाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सूचना दे दी गयी. सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और रवींद्र को थाने ले आयी.
बच्चियों के पिता घटना के दौरान घर पर नहीं थे. घटना की जानकारी मिलने पर वह भी पहुंचे. देर शाम उनके बयान पर रवींद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. आरोपी रवींद्र मूल रूप से रामगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में काशीडीह में भाड़े के मकान में रह रहा है. पुलिस सोमवार को आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >