एमजीएम के डॉ कुंडू से मांगी पांच लाख रंगदारी

जमशेदपुर : बाराद्वारी निवासी व एमजीएम अस्पताल में कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. एस कुंडू से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. रविवार को उनके मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी. इस संबंध में आइएमए के अध्यक्ष डॉ. उमेश खां और डॉ.एस कुंडू ने एसएसपी अनूप बिरथरे से शिकायत […]

जमशेदपुर : बाराद्वारी निवासी व एमजीएम अस्पताल में कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. एस कुंडू से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. रविवार को उनके मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी.

इस संबंध में आइएमए के अध्यक्ष डॉ. उमेश खां और डॉ.एस कुंडू ने एसएसपी अनूप बिरथरे से शिकायत की है. शिकायत मिलने पर एसएसपी अनूप बिरथरे ने सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट को मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी है. दरअसल, आईएमए की ओर से रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था. कार्यशाला में बतौर अतिथि एसएसपी भी मौजूद थे.
इसी दौरान किसी ने डॉ.एस कुंडू को फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. एसएसपी ने बताया, आइएमए अध्यक्ष डॉ. उमेश खां ने डॉ.एस कुंडू से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की है. मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. फोन करने वाले का जल्द पता लगा लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >