जमशेदपुर : लगभग चार करोड़ की लागत से पुराना कोर्ट परिसर में बनी बंदोबस्त कार्यालय की बिल्डिंग के प्लास्टर में दरार पड़ गयी है. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जयकांत कुमार सिंह ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर बिल्डिंग की सात त्रुटियों की अोर ध्यान आकृष्ट कराया है अौर संबंधित कांट्रेक्टर को त्रुटियों के निराकरण करने का आदेश देने का अनुरोध किया है. बंदोबस्त कार्यालय की नयी बिल्डिंग का उद्घाटन 18 मार्च 2018 को किया गया था.
जमशेदपुर : एक साल में ही चार करोड़ की बिल्डिंग के प्लास्टर में दरार
जमशेदपुर : लगभग चार करोड़ की लागत से पुराना कोर्ट परिसर में बनी बंदोबस्त कार्यालय की बिल्डिंग के प्लास्टर में दरार पड़ गयी है. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जयकांत कुमार सिंह ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिख कर बिल्डिंग की सात त्रुटियों की अोर ध्यान आकृष्ट कराया है अौर संबंधित कांट्रेक्टर को […]

बिल्डिंग में तीन विभाग हो रहा है संचालित
पुराना कोर्ट परिसर स्थित बंदोबस्त कार्यालय की नयी बिल्डिंग में वर्तमान में तीन विभाग के कार्यालय संचालित हो रहे हैं. तीनों विभाग बंदोबस्त कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय एवं जिला भू अर्जन कार्यालय को पिछले दिनों ही शिफ्ट किया गया है.
पायी गयी त्रुटियां
टॉप फ्लोर के सीढ़ी घर का दरवाजा हवा में खुल कर गिर गया है.
प्लास्टिक पानी टंकी के चारों अोर तीन-चार फीट का ब्रिक वर्क नहीं करने के कारण टंकी हवा से उलट गयी है.
ग्राउंड फ्लोर के वाॅशरूम का दरवाजा झूल गया है.
टॉप फ्लोर के ग्रीन सीट के बगल में बारिश का पानी अंदर आने के कारण ग्राउंड फ्लोर में पानी का जमाव हो जाता है.
पार्किंग स्थल में पानी का जमाव पूर्व की भांति हो रहा है.
कई कमरों एवं वाॅश रूम की छिटकिनी ठीक ढंग से नहीं लगती है.
बिल्डिंग के अंदर कई स्थानों पर प्लास्टर में दरार नजर आ रहा है.