कैदियों के परिवार की स्थिति जान रहे पीएलवी

गम्हरिया : जेल में सजा काट रहे कैदियों के परिवार की वर्तमान स्थिति देखने के लिए पीएलवी रूपाली पति व मुकेश मिश्रा द्वारा उनके घर का दौरा किया जा रहा है. श्रीमती पति ने बताया कि उच्च न्यायलय के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत प्रत्येक प्रखंड में उक्त अभियान चलाया जा रहा […]

गम्हरिया : जेल में सजा काट रहे कैदियों के परिवार की वर्तमान स्थिति देखने के लिए पीएलवी रूपाली पति व मुकेश मिश्रा द्वारा उनके घर का दौरा किया जा रहा है. श्रीमती पति ने बताया कि उच्च न्यायलय के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत प्रत्येक प्रखंड में उक्त अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि कई लोग आवेश में आकर अपराध कर लेते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी की वजह से उनका परिवार उन्हें जेल से निकाल नहीं पाते हैं. न्यायालय के आदेशानुसार उनकी स्थिति का सत्यापन कर सहायता करने का प्रयास किया जायेगा. इसके अलावा उन्हें सरकारी योजनाओं व सहायता से संबंधित जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >