कार्ड बंटवारे में गड़बड़ी : नयी 77 राशन दुकानों में 50-100 कार्डधारी

लाभुक कम होने से दो साल से आर्थिक परेशानी में है डीलर जमशेदपुर : केरोसिन ठेला हॉकर से पीडीएस डीलर बने दो हजार से अधिक नये राशन दुकानदारों के सामने बड़ा आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. अकेले शहर में ही 300 राशन दुकानों में से 77 ऐसी दुकानें है जिनमें 50 से 100 तक […]

लाभुक कम होने से दो साल से आर्थिक परेशानी में है डीलर

जमशेदपुर : केरोसिन ठेला हॉकर से पीडीएस डीलर बने दो हजार से अधिक नये राशन दुकानदारों के सामने बड़ा आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. अकेले शहर में ही 300 राशन दुकानों में से 77 ऐसी दुकानें है जिनमें 50 से 100 तक कार्डधारी है. राशन डीलरों को सरकार चावल, गेहूं, केरोसिन की बिक्री से प्रति किलो एक रुपये का कमीशन देती है. कम कार्डधारी होने से मिलने वाले कमीशन से कई डीलर आर्थिक परेशानी में है.
उनके सामने परिवार चला पाना भी मुश्किल हो गया है. 95 फीसदी पीडीएस डीलर किराये में दुकान चला रहे. ऐसे डीलरों की स्थिति और बुरी है. पूर्वी सिंहभूम में नये 366 दुकानदारों को लाइसेंस मिला है, इसमें 300 दुकानें ही चालू हालत में है. राज्य में ऐसे 2500 नये डीलर को लाइसेंस दिया गया है.
संघ ने सीएम व मंत्री के पास रखा मुद्दा
झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के बैनर तले प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री रघुवर दास अौर खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय को भी इससे अवगत कराया है. दोनों स्तर पर कार्ड वितरण में असमानता को ठीक करने का आश्वासन तो मिला लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >