इवीएम कमिशनिंग में तेजी लाने का निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इवीएम की कमिशनिंग की अब तक की प्रगति पर असंतोष जाहिर किया है. उपायुक्त ने शनिवार की शाम विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कोषांगों के कामों की प्रगति की समीक्षा की. सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को पोलिंग पार्टी की दी जाने वाली […]

जमशेदपुर : उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इवीएम की कमिशनिंग की अब तक की प्रगति पर असंतोष जाहिर किया है. उपायुक्त ने शनिवार की शाम विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कोषांगों के कामों की प्रगति की समीक्षा की. सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को पोलिंग पार्टी की दी जाने वाली सामग्री की पूर्व व्यवस्था कर लेने का निर्देश दिया.

स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया. एनइपी की निदेशक द्वारा दिव्यांग मतदाताअों से संबंधित प्रस्तुत माइक्रो प्लान पर चर्चा की गयी. बैठक में डीडीसी वी माहेश्वरी, एसडीअो चंदन कुमार, एडीसी एसके सिन्हा, डीआरडीए की निदेशक अनिता सहाय, एनइपी की निदेशक सीमा कुमारी उदयपुरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी केएन नाग, जन संपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >