जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : आजादनगर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में शनिवार को मो निसार कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके खिलाफ आजाद बस्ती की असगरी बेगम ने शुक्रवार की रात केस दर्ज कराया था. मामले में मो निसार कुरैशी के अलावा सज्जाद, सईद सद्दाम कुरैशी, नस्सु, शहनवाज, अकबर उस्मान कुरैशी, शाहजहां कुरैशी, […]

जमशेदपुर : आजादनगर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में शनिवार को मो निसार कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके खिलाफ आजाद बस्ती की असगरी बेगम ने शुक्रवार की रात केस दर्ज कराया था.

मामले में मो निसार कुरैशी के अलावा सज्जाद, सईद सद्दाम कुरैशी, नस्सु, शहनवाज, अकबर उस्मान कुरैशी, शाहजहां कुरैशी, महताब कुरैशी, वाहिद कुरैशी और रफीक कुरैशी के भाई को भी आरोपी बनाया गया था. आरोपी जवाहरनगर सबिना मस्जिद रोड नंबर 12 के रहने वाले हैं. घटना मानगो मुर्दा मैदान के पास घटी थी. आरोपियों पर नाजायज मजमा बनाकर मारपीट करने, धमकी देने, मोबाइल, घड़ी और रुपये छीन लेने का आरोप लगाया गया है. इसके बाद पीड़ितों ने थाने में मामला दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >