पिस्टल और गाेलियों के साथ चार गिरफ्तार

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास से गुरुवार दोपहर 2.30 बजे पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो मैंगजीन और चार जिंदा कारतूस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. एमजीएम थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि डिमना चौक पर शराब के नशे में हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची […]

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास से गुरुवार दोपहर 2.30 बजे पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो मैंगजीन और चार जिंदा कारतूस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है. एमजीएम थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि डिमना चौक पर शराब के नशे में हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची थी.

इंडिका कार में सवार चार युवक डिमना चौक पर चक्का पंक्चर होने पर उसे बनवा रहे थे. पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा. खदेड़ने पर युवक समीप की एक छत पर चढ़कर कूद गया. उसके पास से आर्म्स व गोलियां बरामद की गयी. पकड़ा गया रंजन कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रोहतास का रहने वाला है जो वर्तमान में डिमना रोड, मानगो में रहता है.

उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके से ही पुलिस ने उसके साथी रमेश सिंह, आनंद बिहार कॉलोनी रोड नंबर 4 निवासी सोनू सिंह और कुंदन सिंह को समीप के ही पंक्चर दुकान से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इंडिगो कार (जेएच05एल-4338) भी जब्त की है.

हालांकि पकड़े गये रमेश ने बताया कि उसकी कार उसका दोस्त विकास ले गया था. उसकी सूचना पर वह अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा था. यहां चंदन नाम का युवक पिस्टल लहराते हुए आया तो उसने उससे पिस्टल छीनकर रंजन को फेंकने को दिया था. तब तक पुलिस आ गयी और उन्हें पकड़ लिया. सभी युवक डिमना के रहने वाले है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >