अल्ट्रासाउंड सेंटराें की जांच को सीएस ने बनायी टीम

जमशेदपुर : जिला में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जायेगी. इसके लिए सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने तीन टीम बनायी है. साथ ही सभी के क्षेत्रों को बंटवारा कर दिया गया है. टीम के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे 27 फरवरी से 12 मार्च तक अपने-अपने क्षेत्रों में छापामारी […]

जमशेदपुर : जिला में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जायेगी. इसके लिए सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने तीन टीम बनायी है. साथ ही सभी के क्षेत्रों को बंटवारा कर दिया गया है. टीम के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे 27 फरवरी से 12 मार्च तक अपने-अपने क्षेत्रों में छापामारी कर अल्ट्रासाउंड नियम के अनुसार चल रहे है या नहीं इसकी जांच करें.
सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में जितने भी अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाये जा रहे हैं. वहां नियम के अनुसार चल रहा है या नहीं, उसका रजिस्ट्रेशन हुआ है या नहीं, अल्ट्रासाउंड हो रहा है उसकी रिपोर्ट विभाग को दे रहा है या नहीं, इन सभी चीजों की जांच की जायेगी.
टीम के सदस्यों को कहा गया है वे लोग जांच प्रतिवेदन सिविल सर्जन ऑफिस में जाम करेंगे ताकि इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >