96 घंटे तक छाये रहेंगे बादल, बारिश भी संभव

जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में अगले 96 घंटों तक आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है. 27 फरवरी तक मौसम का यह मिजाज बना रह सकता है. 28 फरवरी से फिर आसमान साफ हो सकता है. शनिवार को तापमान में […]

जमशेदपुर : जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में अगले 96 घंटों तक आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है. 27 फरवरी तक मौसम का यह मिजाज बना रह सकता है. 28 फरवरी से फिर आसमान साफ हो सकता है. शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी.

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.4 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शुक्रवार को शहर का अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. शनिवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 61 फीसदी तथा न्यूनतम 36 फीसदी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >