कदमा से युवक गायब, अपहरण की आशंका

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार निवासी रंजन सिंह (40) गुरुवार की शाम से गायब है. परिवार वालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराया है. मां ने दर्ज शिकायत में कहा है कि उनका पुत्र रंजन सिंह 14 फरवरी की शाम 7.45 बजे से गायब है. […]

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार निवासी रंजन सिंह (40) गुरुवार की शाम से गायब है. परिवार वालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराया है. मां ने दर्ज शिकायत में कहा है कि उनका पुत्र रंजन सिंह 14 फरवरी की शाम 7.45 बजे से गायब है.

14 फरवरी की सुबह 10 बजे वह स्कूटी से काम पर गया था, लेकिन रात तक लौट कर नहीं आया. महिला ने रिश्तेदार प्रशांत सागर सिंह एवं उनके परिवार वालों से खतरा की आशंका जतायी है. महिला के अनुसार उनके बेटे ने पूर्व में कदमा थाना में प्रशांत सागर सिंह, रोहित सिंह, मोहित सिंह अौर पुष्पा देवी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया था. उन लोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था अौर मोहित सिंह हाल में ही जेल से छूट कर आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >