जमशेदपुर : सीआइडी पर विश्वास नहीं, सीबीआइ जांच हो : नानक सेठ

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी की नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया है़ नाबालिग के संरक्षक नानक सेठ ने मुख्यमंत्री के एग्रिको स्थित आवास जाकर केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. केस की जांच कर रही सीआइडी पर नानक सेठ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि […]

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी की नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया है़ नाबालिग के संरक्षक नानक सेठ ने मुख्यमंत्री के एग्रिको स्थित आवास जाकर केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. केस की जांच कर रही सीआइडी पर नानक सेठ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जांच सीआइडी के वश की बात नहीं है़

उन्होंने आरोप लगाया कि सीआइडी केस की लीपापोती करने में लगी है़ नानक सेठ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन उनके आप्त सचिव राकेश चौधरी ने उनका संदेश मुख्यमंत्री तक पहुंचाया़ राकेश चौधरी ने मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल से बात की़
सुनील वर्णवाल ने दो दिन का वक्त लेते हुए केस स्टेटस देख कर फैसला लेने की बात कही : नानक सेठ ने लिखा है कि मुख्यमंत्री ने सीआइडी को जांच का जिम्मा देते हुए आशा व्यक्त की थी कि केस का खुलासा जल्द होगा और आरोपी जेल में होंगे, लेकिन आठ माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है़ नानक सेठ ने सात बिंदुवार सीआइडी अलग अलग आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे केस की जांच का जिम्मा सीबीआइ को दे़ं
मंगलवार को सीआईडी की टीम केस आईओ मिनाक्षी के नेतृत्व में शहर पहुंची थी़ सीआईडी को केस सौंपने के आठ माह बाद पीड़िता को एमजीएम थाना ले जाया गया़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >