भाई को देने जा रही थी प्रसाद कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

घटना के बाद पुष्पा को कार चला रही महिला व आसपास के लोगों ने पहुंचाया टीएमएच, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जमशेदपुर : सोनारी महानंदा अपार्टमेंट की पुष्पा सिंह (45) की शनिवार की दोपहर को तीन बजे कार से धक्का लगने के कारण मौत हो गयी. पुष्पा घर में पूजा होने के बाद […]

घटना के बाद पुष्पा को कार चला रही महिला व आसपास के लोगों ने पहुंचाया टीएमएच, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

जमशेदपुर : सोनारी महानंदा अपार्टमेंट की पुष्पा सिंह (45) की शनिवार की दोपहर को तीन बजे कार से धक्का लगने के कारण मौत हो गयी. पुष्पा घर में पूजा होने के बाद स्कूटी से अपने भाई के घर प्रसाद पहुंचाने कदमा जा रही थी. इसी दौरान सोनारी डी रोड के पास सामने से आ रही स्विफ्ट ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह मौके पर गिरने के साथ ही बेहोश हो गयी.
घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने कार चला रही महिला को पकड़ा और पुष्पा को अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा, जिसके बाद महिला पुष्पा को लेकर टीएमएच पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पुलिस ने टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया. साथ ही पुलिस महिला चालक को गिरफ्तार कर सोनारी थाना लेकर चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >