जमशेदपुर : लेट-लतीफ छह कर्मियों की कटी हाजिरी, नर्स को हटाने का निर्देश

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में लेट आने वाले कर्मचारियों पर अस्पताल अधीक्षक डॉ एसएन झा ने सख्ती बढ़ा दी है. हर दिन औचक निरीक्षण में गैरहाजिर पाये जाने पर कर्मचारी की हाजिरी काट दी जा रही है. सोमवार की सुबह अधीक्षक ने प्रशासनिक भवन में क्लर्क व अन्य कर्मचारी की जांच की. इस दौरान तीन […]

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में लेट आने वाले कर्मचारियों पर अस्पताल अधीक्षक डॉ एसएन झा ने सख्ती बढ़ा दी है. हर दिन औचक निरीक्षण में गैरहाजिर पाये जाने पर कर्मचारी की हाजिरी काट दी जा रही है. सोमवार की सुबह अधीक्षक ने प्रशासनिक भवन में क्लर्क व अन्य कर्मचारी की जांच की. इस दौरान तीन क्लर्क को छोड़कर अन्य गायब पाये गये.

अधीक्षक ने आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों की हाजिरी काट दी है. विलंब से आये चार को टाइम के साथ रजिस्टर में साइन का निर्देश दिया. डॉक्टरों को समय पर अस्पताल आने की चेतावनी भी दी. अधीक्षक डॉ एसएन झा ने बताया कि औचक निरीक्षण में कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं दिखनी पर उसकी हाजिरी काट दी जायेगी. आउटसोर्स और स्थायी कर्मचारी सभी पर यह कार्रवाई होगी. शनिवार को भी इमरजेंसी में जूनियर डॉक्टर नहीं मिलने पर उनकी एक दिन की हाजिरी काट दी गयी है.

नर्स ने जानकारी के लिए अधीक्षक के पास भेजा, हटायी गयी. एमजीएम अस्पताल के इंजेक्शन रूम में कार्यरत आउटसोर्स नर्स को हटाने का निर्देश अधीक्षक ने एजेंसी को दिया है. बताया जाता है कि एक मरीज सूई लेने के लिए इंजेक्शन रूम में गयी. वहां नर्स से सूई के बारे में पूछा तो नर्स ने कहा कि अधीक्षक से पूछ लें. महिला ने इसकी शिकायत अधीक्षक से की. इसके बाद अधीक्षक ने एजेंसी संचालक को नर्स को हटाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >