जमशेदपुर : आरएमपी डॉक्टरों ने डीसी अॉफिस पर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : आजसू विधायक रामचंद्र सहिस के नेतृत्व में सोमवार को अखिल झारखंड चिकित्सक संघ बैनर तले रूरल मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे सैकड़ों डाक्टरों ने डीसी अॉफिस पर प्रदर्शन किया. बाद में डीसी अमित कुमार से मिलकर आरएमपी डॉक्टरों ने अपनी मांगें से अवगत कराया. आरएमपी डाक्टरों का प्रतिनिधित्व कर रहे रामचंद्र सहिस ने बताया […]

जमशेदपुर : आजसू विधायक रामचंद्र सहिस के नेतृत्व में सोमवार को अखिल झारखंड चिकित्सक संघ बैनर तले रूरल मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे सैकड़ों डाक्टरों ने डीसी अॉफिस पर प्रदर्शन किया. बाद में डीसी अमित कुमार से मिलकर आरएमपी डॉक्टरों ने अपनी मांगें से अवगत कराया.

आरएमपी डाक्टरों का प्रतिनिधित्व कर रहे रामचंद्र सहिस ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आरएमपी तत्काल स्वास्थ्य सेवा देने का काम करते है. सुदूर अौर दुर्गम क्षेत्रों में जहां साइकिल और पैदल छोड़कर मरीजों को आने-जाने की व्यवस्था नहीं होती है वहां फर्स्ट एड से लेकर दूसरे सहयोग आरएमपी डाॅक्टर करते है.

डाक्टरों ने झारखंड में आरएमपी बोर्ड का गठन करने और प्रशक्षिण दिलाने की मांग की. विधायक सहिस ने मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही. डाक्टरों ने कहा हमेशा यह कहा जाता है उनका सर्टिफिकेट फर्जी है, उन्होंने डाक्टरो से पहले फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वालो पर कार्रवाई करने की मांग की. प्रदर्शन में आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वप्न कुमार सिंहदेव, चुनका मार्डी, संजय सिंह, प्रकाश महतो, संजय मालाकार समेत बड़ी संख्या में आरएमपी डॉक्टर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >