बागबेड़ा से तीन युवक गायब

जमशेदपुर: बागबेड़ा से मंगलवार दोपहर से तीन युवक गायब है. गायब मारुति तांती सोमाय झोपड़ी दुर्गा पूजा मैदान के पास का रहने वाला है. उसकी हरहरगुट्ट तालाब के पास दवा दुकान है. दूसरा युवक शशिकांत पांडेय लोहा सिंह बगान का निवासी है. तीसरा युवक मोनी सानन काली मंदिर हरहरगुट्ट का निवासी है. मोनी मार्चेट नेवी […]

जमशेदपुर: बागबेड़ा से मंगलवार दोपहर से तीन युवक गायब है. गायब मारुति तांती सोमाय झोपड़ी दुर्गा पूजा मैदान के पास का रहने वाला है. उसकी हरहरगुट्ट तालाब के पास दवा दुकान है.

दूसरा युवक शशिकांत पांडेय लोहा सिंह बगान का निवासी है. तीसरा युवक मोनी सानन काली मंदिर हरहरगुट्ट का निवासी है. मोनी मार्चेट नेवी में काम करता है. काफी खोजबीन के बाद तीनों का कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद परिवार वालों ने सूचना बागबेड़ा पुलिस को दे दी है. छानबीन कर रही पुलिस के मुताबिक तीनों युवक दो बाइक पर सवार हैं. अंतिम बार उन्हें हरहरगुट्ट बाजार में देखा गया था.

गायब मोनी नेवी में है कार्यरत, छुट्टी में घर आया था
गायब मोनी सानन के पिता सुरेंद्र कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा टेंपो चलाता है. मोनी छोटा है.वह मार्चेट नेवी में काम करता है. मार्च में वह छुट्टियों में घर आया था. बुधवार को जाने वाला था. उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिन के 12 बजे मोनी घर से पैदल निकला. इसके बाद वह अपने दोस्त शशिकांत और मारुति के साथ बाइक से हरहरगुट्टू बाजार गया. उसके बाद से तीनों गायब हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >