जमशेदपुर : रन फॉर सेफ्टी नौ को, सीएम दिखायेंगे झंडी

जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा के प्रति शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए नौ फरवरी को रन फॉर सेफ्टी का आयोजन किया जायेगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास बारीडीह चौक से रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रन टिनप्लेट चौक पर पूर्ण होगी. रन फॉर सेफ्टी के आयोजन के लिए उपायुक्त अमित कुमार ने शनिवार […]

जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा के प्रति शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए नौ फरवरी को रन फॉर सेफ्टी का आयोजन किया जायेगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास बारीडीह चौक से रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. रन टिनप्लेट चौक पर पूर्ण होगी. रन फॉर सेफ्टी के आयोजन के लिए उपायुक्त अमित कुमार ने शनिवार को जिला सभागार में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी बांटी.
उपायुक्त ने कहा कि आयोजन केवल सरकारी आयोजन न बने, इसके लिए आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों, कॉरपोरेट कंपनी के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने मानवता के दृष्टिकोण से रन फॉर सेफ्टी में संपूर्ण सहयोग देने को कहा है. बैठक में एसएसपी अनूप बिरथरे, डीडीसी वी माहेश्वरी, एसडीअो चंदन कुमार, एडीएम सुबोध कुमार, जमशेदपुर अक्षेस अौर मानगो नगर निगम के पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारी, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, जुस्को, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >