जमशेदपुर : 96 घंटे बाद बदला मौसम का मिजाज

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आसपास इलाकों में 96 घंटे बाद मौसम में बदलाव दिखा. मंगलवार को बादल साफ हुए और दिन का पारा ऊपर चढ़ते ही धूप निकल आयी. मौसम साफ होने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट देखने काे मिली. मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें, तो अगले 24 घंटे मौसम […]

जमशेदपुर : जमशेदपुर के आसपास इलाकों में 96 घंटे बाद मौसम में बदलाव दिखा. मंगलवार को बादल साफ हुए और दिन का पारा ऊपर चढ़ते ही धूप निकल आयी.

मौसम साफ होने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट देखने काे मिली. मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें, तो अगले 24 घंटे मौसम साफ रहेगा और दिन में पारा चढ़ेगा. रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी.

मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री तथा न्यूनतम 3.3 डिग्री की गिरावट के साथ 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 51 फीसदी रही. न्यूनतम आर्द्रता 25 फीसदी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >