जमशेदपुर : यंग लीडरशिप का दिया गया सम्मान, लेखानी राजा, प्रियांशु शिखा और रूपिका सिन्हा सम्मानित

जमशेदपुर : तारापोर स्कूल एग्रिको में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अलग-अलग सीबीएसइ व आइसीएसइ स्कूलों के बच्चों को सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्सएलआरआइ के इंटरनेशनल रिलेशंस के चेयरपर्सन वेणुगोपाल, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरपर्सन बेली बोधनवाला, डॉ जीतू […]

जमशेदपुर : तारापोर स्कूल एग्रिको में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अलग-अलग सीबीएसइ व आइसीएसइ स्कूलों के बच्चों को सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्सएलआरआइ के इंटरनेशनल रिलेशंस के चेयरपर्सन वेणुगोपाल, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरपर्सन बेली बोधनवाला, डॉ जीतू सिंह, डॉ नंदवाणी, नरगिस मेडॉन, सुनिता सिन्हा उपस्थित थीं. इस दौरान प्रिंसिपल एमी बिलिमोरिया ने सबसे पहले यंग लीडरशिप फेलोशिप की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि एक्सएलआरआइ की टीम सिग्मा व तारापोर प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से उक्त फेलोशिप की शुरुआत की गयी थी, जिसमें चयनित बच्चों को रूरल एजुकेशन पर रिसर्च करने के साथ ही किस प्रकार से सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था में सुधार हो सके, इस पर कार्य कराया गया. इस मौके पर बेली बोधनवाला ने बताया कि उक्त प्रोजेक्ट के तहत स्कूली बच्चों ने माटीगोड़ा हाइस्कूल, कुलगोड़ा हाइस्कूल, चापड़ी हाइस्कूल समेत कई अन्य स्कूलों में शिक्षण सामग्री के साथ ही कंप्यूटर का भी वितरण किया.
मौके पर उक्त यंग फेलोशिप में शानदार परफॉर्म करने वाले तीन बच्चों (लेखानी राजा, प्रियांशु शिखा, रूपिका सिन्हा) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इसके अलावा विभिन्न स्कूलों से चयनित होने वाले सभी 16 बच्चों को सर्टिफिकेट व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >