बाइक सवार अपराधियों ने महिला से छीना पर्स, पकड़े रहने के कारण 10 मीटर तक घिसटती रही
चिल्लाने के बाद भी कोई नहीं आया बचाने बेटे के साथ ऑटो पकड़ने जा रही थी महिला जमशेदपुर : मानगो थानांतर्गत रोड नंबर-15 के पास बाइक सवार युवक रेशमा अग्रवाल का पर्स छीन कर फरार हो गये. घटना में महिला करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही. महिला के हाथ-पैर में गंभीर चोट आयी […]
चिल्लाने के बाद भी कोई नहीं आया बचाने
बेटे के साथ ऑटो पकड़ने जा रही थी महिला
जमशेदपुर : मानगो थानांतर्गत रोड नंबर-15 के पास बाइक सवार युवक रेशमा अग्रवाल का पर्स छीन कर फरार हो गये. घटना में महिला करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही. महिला के हाथ-पैर में गंभीर चोट आयी है. उसके बेटे आयन अग्रवाल को चोटें आयी है. घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है.
रेशमा ने बताया कि गुरुवार की शाम अपने पुत्र को लेकर ट्यूशन सहारा सिटी आयी थी. ट्यूशन के बाद डीबीएमएस में कक्षा दो में पढ़ने वाले पुत्र को लेकर ऑटो लेने जा रही थी. तभी बाइक से दो युवक आये और हाथ से पर्स झपट लिया. वह सड़क पर गिर पड़ी. बैग पकड़ रहने के कारण वह दूर तक घिसटती चली गयी. बाइक पर पीछे बैठा युवक लेदर का जैकेट पहने था.
इस दौरान उसने मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाया, लेकिन मदद के लिए कोई सामने नहीं आया. जहां घटना घटी वहां लोगो की भीड़ थी. किसी ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास तक नहीं किया. घटना के बाद महिला ने अपने पति सोनू अग्रवाल को सूचना दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.