जमशेदपुर : मोहन भागवत आज आदित्यपुर आयेंगे टाटानगर से ट्रेन से नागपुर रवाना होंगे

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत रविवार को धनबाद से आदित्यपुर आयेंगे. मोहन भागवत शाम साढ़े चार बजे धनबाद से सड़क मार्ग से टाटानगर के लिए रवाना होंगे. रात 8.45 बजे आदित्यपुर के रैन बसेरा कॉलोना मांझी टोला निवासी नंकु कुमार सिंह के आवास पर भोजन के लिए रुकेंगे अौर रात 11 […]

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत रविवार को धनबाद से आदित्यपुर आयेंगे. मोहन भागवत शाम साढ़े चार बजे धनबाद से सड़क मार्ग से टाटानगर के लिए रवाना होंगे. रात 8.45 बजे आदित्यपुर के रैन बसेरा कॉलोना मांझी टोला निवासी नंकु कुमार सिंह के आवास पर भोजन के लिए रुकेंगे अौर रात 11 बजे बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगे अौर मुंबई मेल से नागपुर के लिए रवाना होंगे.
मोहन भागवत को राज्य सरकार द्वारा राज्य का अतिथि घोषित किया गया है अौर उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा प्राप्त है. मोहन भागवत के टाटानगर स्टेशन आगमन को देखते हुए आरपीएफ अौर जीआरपी को सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है. रविवार की रात टाटानगर स्टेशन में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >