जमशेदपुर की प्रिया मिश्रा बनी मिस झारखंड-2018

जमशेदपुर : शहर के राहरगोड़ा की बेटी प्रिया मिश्रा को मिस झारखंड का खिताब मिला है. 22 दिसंबर को रांची के एक होटल में झारखंड फैशन वीक के फिनाले का आयोजन किया गया. झारखंड फैशन वीक के सीजन-5 का आयोजन ड्रीम मर्चेंट की ओर से किया गया था. इस कॉन्टेस्ट में रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, […]

जमशेदपुर : शहर के राहरगोड़ा की बेटी प्रिया मिश्रा को मिस झारखंड का खिताब मिला है. 22 दिसंबर को रांची के एक होटल में झारखंड फैशन वीक के फिनाले का आयोजन किया गया. झारखंड फैशन वीक के सीजन-5 का आयोजन ड्रीम मर्चेंट की ओर से किया गया था.
इस कॉन्टेस्ट में रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, लोहरदगा समेत अन्य शहरों से प्रतिभागी शामिल हुए. प्रिया मिश्रा वर्तमान समय में रांची में रहकर संत जेवियर कॉलेज से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रही है. झारखंड फैशन वीक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, तबरेज खान, सुमन सरीखे कई नामचीन लोग भी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >