जमशेदपुर : ट्रक पीछे करते समय पहिये के नीचे आयी वृद्धा, हुई मौत

जमशेदपुर : कदमा केरला पब्ल्कि स्कूल के पास 407 वाहन के धक्के से वृद्धा वीजोंगना लोहार (74) की मौत हो गयी. 407 बैक करने के दौरान यह घटना रविवार की सुबह साढ़े छह बजे के आसपास हुई. घटना के बाद चालक पंकज कुमार गुप्ता गाड़ी को रामजन्मनगर सामुदायिक विकास केंद्र के पास खड़ी कर फरार […]

जमशेदपुर : कदमा केरला पब्ल्कि स्कूल के पास 407 वाहन के धक्के से वृद्धा वीजोंगना लोहार (74) की मौत हो गयी. 407 बैक करने के दौरान यह घटना रविवार की सुबह साढ़े छह बजे के आसपास हुई.
घटना के बाद चालक पंकज कुमार गुप्ता गाड़ी को रामजन्मनगर सामुदायिक विकास केंद्र के पास खड़ी कर फरार हो गया. घटना के चश्मदीद महेंद्र सिंह ने मृतका के पुत्र हीरालाल लोहार को दी. स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग पर सड़क जाम कर दिया.
बाद में बीडीओ मलय कुमार और कदमा थानेदार जितेंद्र ठाकुर पहुंचकर लोगों को मृतका के बेटे को समझाया. बीडीओ ने मृतका के बेटे को दस हजार रुपये और थानेदार ने 407 (जेएच05एम-2772) के चालक व मालिक पंकज कुमार गुप्ता सेे 20 हजार रुपये सहायता राशि दिलवायी.
मुआवजा मिलने के बाद दिन के 11 बजे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस संबंध में कदमा थाना में हीरालाल लोहार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने 407 को जब्त कर लिया है तथा चालक को हिरासत में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >