जमशेदपुर : प्यार का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती मोहन पथ निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को घूमाने की बात कहकर ग्वालाबस्ती रोड नंबर पांच निवासी सुजीत महतो भाटिया पार्क ले गया. यहां सुनसान स्थान पर प्यार का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहां नाबालिग रोने लगी तो वह उसे लेकर अपने घर चला आया. रातभर नाबालिग को घर […]

जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती मोहन पथ निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को घूमाने की बात कहकर ग्वालाबस्ती रोड नंबर पांच निवासी सुजीत महतो भाटिया पार्क ले गया. यहां सुनसान स्थान पर प्यार का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
वहां नाबालिग रोने लगी तो वह उसे लेकर अपने घर चला आया. रातभर नाबालिग को घर में रखा और उसके साथ घर में भी शारीरिक संबंध बनाया. दूसरे दिन सुबह नाबालिग को मोहन पथ की गली में छोड़कर सुजीत चला गया.
घटना सात और आठ दिसंबर की है. नाबालिग महिला नेत्री झरना पॉल के साथ शुक्रवार को कदमा थाना पहुंची और सुजीत महतो के खिलाफ दुष्कर्म करने की लिखित शिकायत दर्ज कराया. पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >