जमशेदपुर : प्रेम प्रसंग में युवक ने किया आत्मदाह

जुगसलाई निवासी रवि शर्मा ने खुद पर केरोसिन डाल कर गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे आत्मदाह कर लिया. घटना कचहरी मोहल्ला के पास की है. गुरुवार की सुबह रवि को गली के पास देखा गया था. अचानक दोपहर में सुनसान गली में उसने केरोसिन डाल कर आग लगा ली. उसकी मौके पर ही मौत हो […]

जुगसलाई निवासी रवि शर्मा ने खुद पर केरोसिन डाल कर गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे आत्मदाह कर लिया. घटना कचहरी मोहल्ला के पास की है. गुरुवार की सुबह रवि को गली के पास देखा गया था. अचानक दोपहर में सुनसान गली में उसने केरोसिन डाल कर आग लगा ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. शव अधिक जल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. कुछ स्थानीय युवकों ने उसकी पहचान रवि शर्मा के रूप में की. उसके बाद सूचना रवि के परिजनों को दी गयी.
बाद में परिजनों ने भी पहुंच कर शव की शिनाख्त की. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रवि का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग था. चर्चा है कि वह प्रेम संबंध में पड़ कर ही नशा करने का आदी रवि शर्मा ने आत्मदाह किया है. पूर्व में भी उसने किसी लड़की को लेकर हाथ की अंगुली काट ली थी. उसे काफी समझाया गया. पूर्व में भी उसने जान देने का प्रयास किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >