दीपावली-छठ तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, मुख्य सचिव और डीजीपी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

जमशेदपुर : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी एवं डीजीपी डीके पांडेय ने शुक्रवार की शाम वीडियो काॅन्फ्रेसिंग कर दीपावली, छठ समेत अन्य त्योहार पर सुरक्षा समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा की. वीसी में एसएसपी अनूप बिरथरे अौर एडीएम सुबोध कुमार मौजूद थे. मुख्य सचिव ने दीपावली में सुरक्षा व्यवस्था को संबंध में दिशा-निर्देश दिया. साथ ही […]

जमशेदपुर : मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी एवं डीजीपी डीके पांडेय ने शुक्रवार की शाम वीडियो काॅन्फ्रेसिंग कर दीपावली, छठ समेत अन्य त्योहार पर सुरक्षा समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा की. वीसी में एसएसपी अनूप बिरथरे अौर एडीएम सुबोध कुमार मौजूद थे.
मुख्य सचिव ने दीपावली में सुरक्षा व्यवस्था को संबंध में दिशा-निर्देश दिया. साथ ही छठ पर्व के दौरान विशेष साफ-सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. साथ ही घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत अौर घाटों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >