जमशेदपुर : उलियान पावर सब स्टेशन के बाहर बिजली चोरी करते तीन पकड़ाये, केस

जमशेदपुर : गुरुवार को कदमा उलियान स्थित पावर सब स्टेशन के समीप बिजली चोरी करते हुए तीन लोगों को छापेमारी कर पकड़ा. घटनास्थल से मीटर बाइपास करके अौर एक जगह डायरेक्ट हुकिंग कर चोरी की जा रही थी. मौके से टीम ने तार जब्त करके (एक घर अौर दो दुकान) बिजली काटने की कार्रवाई की. […]

जमशेदपुर : गुरुवार को कदमा उलियान स्थित पावर सब स्टेशन के समीप बिजली चोरी करते हुए तीन लोगों को छापेमारी कर पकड़ा. घटनास्थल से मीटर बाइपास करके अौर एक जगह डायरेक्ट हुकिंग कर चोरी की जा रही थी.
मौके से टीम ने तार जब्त करके (एक घर अौर दो दुकान) बिजली काटने की कार्रवाई की. कदमा थाने में जेइ मोहम्मद शहनवाज अंसारी के बयान पर विनोद कुमार, सतेंद्र और एक अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है. इसके अलावा तीनों पर 75,840 रुपये जुर्माना लगाया गया है. छापेमारी का नेतृत्व शास्त्रीनगर सेक्शन के जेइ मोहम्मद शहनवाज अंसारी कर रहेे थे. जबकि टीम में बिजली विभाग के कर्मी व कदमा पुलिस शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >