आदित्यपुर : सापड़ा से सोनारी के बीच दोमुहानी पर पांच सौ मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जायेगा. यह जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव व उपमेयर अमित सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के सचिव केके सोन को उनके द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था. विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों से उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा गया था.
सभी अधिकारियों ने उपयोगिता प्रमाण पत्र दे दिया है. कुल तीन योजनाएं दी गयी थी : श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सचिव को कुल तीन योजनाएं दी गयी थी, जिसमें से पुल वाली योजना के प्रति गंभीरता दिखाते हुए प्राथमिकता दी. अन्य दो योजनाअों में एलआइजी से खरकई नदी तक नाला का निर्माण व राजनगर प्रखंड स्थित टाटा-चाईबासा से होते हुए रूपानाचना विद्यालय (करीब पांच किमी) का निर्माण करना शामिल था.
