जमशेदपुर : इलेक्ट्रोक्रॉफ्ट के तीन प्रतिष्ठान समेत पांच ठिकानों पर आइटी सर्वे

जमशेदपुर : आयकर विभाग ने शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान इलेक्ट्राेक्रॉफ्ट के साकची, बिष्टुपुर आैर गम्हरिया स्थित प्रतिष्ठान आैर बिष्टुपुर के दाे गाेदामाें पर गुरुवार काे आयकर सर्वे शुरू किया. आयकर सर्वे के लिए आयकर विभाग के 47 सर्किट हाउस एरिया कार्यालय में सुबह से ही अधिकारियाें ने एक्सरसाइज शुरू कर दी थी. तकनीकी पहलुआें […]

जमशेदपुर : आयकर विभाग ने शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान इलेक्ट्राेक्रॉफ्ट के साकची, बिष्टुपुर आैर गम्हरिया स्थित प्रतिष्ठान आैर बिष्टुपुर के दाे गाेदामाें पर गुरुवार काे आयकर सर्वे शुरू किया.
आयकर सर्वे के लिए आयकर विभाग के 47 सर्किट हाउस एरिया कार्यालय में सुबह से ही अधिकारियाें ने एक्सरसाइज शुरू कर दी थी. तकनीकी पहलुआें काे पूरा करने में कुछ वक्त लगा, जिसके कारण सैकेंड हाफ में पांचाें स्थानाें पर डेढ़ साै से अधिक की संख्या में आयकर अधिकारियाें आैर पुलिसकर्मियाें ने एक साथ धावा बाेला. धनतेरस आैर दीपावली के ठीक पहले इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान इलेक्ट्राेक्रॉफ्ट पर आयकर सर्वे से पूरे शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान मालिकाें में हड़कंप मच गया है. आयकर विभाग के अधिकारियाें ने साकची मेन राेड स्थित सुपर सेंटर, बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन टावर आैर गम्हरिया मेन आैर बिष्टुपर के दाे गाेदाम में सर्वे शुरू किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >