एलबीएसएम विवाद : जांच रिपोर्ट सौंपी, कमेटी की अनुशंसा, तीनों शिक्षकों का करें तबादला

जमशेदपुर : कोल्हान विवि की महिला शिकायत निवारण कोषांग ने गुरुवार देर शाम एलबीएसएम कॉलेज विवाद पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी. अंतिम दिन कमेटी के सदस्यों ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक बैठक कर रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया. विवि की तरफ से अब तक आधिकारिक तौर पर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया […]

जमशेदपुर : कोल्हान विवि की महिला शिकायत निवारण कोषांग ने गुरुवार देर शाम एलबीएसएम कॉलेज विवाद पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी. अंतिम दिन कमेटी के सदस्यों ने करीब चार घंटे से अधिक समय तक बैठक कर रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया. विवि की तरफ से अब तक आधिकारिक तौर पर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया गया है.
विवि सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में कहा गया है कि एलबीएसएम कॉलेज में पदस्थापित मैथिली विभाग के शिक्षक डॉ आरके चौधरी तथा राजनीति शास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ विनय कुमार गुप्ता का वर्चस्व है. जांच टीम ने गणित विभाग की शिक्षिका सविता मिश्रा की अोर से लगाये गये सभी आरोपों की सिलसिलेवार जांच की. इसमें डॉ आरके चौधरी द्वारा छिपकर मोबाइल से डॉ सविता मिश्रा की फोटो खींचने का आरोप साबित नहीं हुआ.
सीबीआइ जांच में ही खुलेगी सच्चाई : सविता
तीन दिनों तक दिल्ली में रहीं सविता मिश्रा ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट लिखकर आरोपी शिक्षकों को जवाब दिया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि मानहानि का दावा मौलिक अधिकार है. आरोपियों को चाहिए कि वह तुरंत मानहानि का दावा करें, मुझ पर मुकदमा दर्ज करें. मेरे न्याय मांगने का रास्ता आसान हो जायेगा. तीन महीने के घिनौने खेल से घुटन हो रही है.
मैंने राजभवन जाने की अनुमति मांगी थी. अभी तक हुई जांच में बिंदुवार जांच नहीं हो पायी है. सीबीआइ जांच से पूरी सच्चाई सामने आ जायेगी. आरोपियों द्वारा नौकरी तक चले जाने का सहानुभूति कैंपेन खत्म होगा.
आज तक रोज आंदोलन और चोरी की घटनाओं के लिये जानेवाला महाविद्यालय शिकायत पत्र के बाद शांत कैंपस में तब्दील हो गया. तीन महीने से न कोई आंदोलन हुआ, न ही चोरी. बस ये दो आरोपी स्वयं को बचाने में लगें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >