इंस्पेक्टर अफसर खान और भोला सिंह निलंबित

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ आइजी एससी पाढी ने टाटा एसआइवी के इंस्पेक्टर अफसर खान और चक्रधरपुर के इंस्पेक्टर भोला सिंह को निलंबित कर दिया है. दोनों पदाधिकारियों पर सही समय पर सूचना उपलब्ध कराने में लापरवाही किये जाने को लेकर कार्रवाई की गयी है. आरपीएफ की प्रारंभिक जांच में या पता चला […]

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ आइजी एससी पाढी ने टाटा एसआइवी के इंस्पेक्टर अफसर खान और चक्रधरपुर के इंस्पेक्टर भोला सिंह को निलंबित कर दिया है. दोनों पदाधिकारियों पर सही समय पर सूचना उपलब्ध कराने में लापरवाही किये जाने को लेकर कार्रवाई की गयी है. आरपीएफ की प्रारंभिक जांच में या पता चला है कि पीड़िता दोपहर में टाटानगर स्टेशन पर सही हालत में देखी गयी थी. उस समय दिन के 3:45 बजे थे.
लगभग चार बजे टाटा चक्रधरपुर पैसेंजर में अर्द्ध बेहोशी की हालत में होने की सूचना दो यात्रियों ने जीआरपी के जवान को दी थी. जीआरपी जवान ने यह सूचना आरपीएफ के दो जवानों को दी. इसके बाद यह सूचना एक आरपीएफ हवलदार को दी गयी. जब तक युवती को बेहोशी की हालत में ट्रेन से उतारा जाता, तब तक ट्रेन चल पड़ी थी. इसके बाद किसी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया. बाद में ट्रेन के यात्रियों ने आदित्यपुर स्टेशन के बाद गार्ड को युवती के बेहोशी की हालत में होने की सूचना दी.
गार्ड ने कंट्रोल से मैसेज सीनी स्टेशन को दिया. सीनी स्टेशन पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने अपनी निगरानी में ट्रेन से युवती को चक्रधरपुर अस्पताल तक पहुंचाया.
आरपीएफ के सूत्रों के अनुसार एक साल पूर्व भी इसी युवती द्वारा अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही गयी थी, लेकिन बाद में जांच में यह मामला गलत निकला. मामले में अब तक सूचना उपलब्ध कराने में विफल रहने के लिए टाटानगर और चक्रधरपुर के एसआइपी इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया गया.
मेरी बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं : पिता
लड़की के पिता के मुताबिक बेटी का विवाह के लिए तीन बार रिश्ता तय किया, लेकिन वह गलत बात या बीमार होने की बात कर खुद रिश्ता तोड़ आती है. उसके कारण उससे छोटी तीन बहनों का रिश्ता नहीं हो पा रहा है. पिता ने कहा कि हो सकता है उनकी बेटी झूठ कह रही हो. उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. संभवत: भूखे रहने के कारण वह बेहोश हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >