घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

जमशेदपुर : सोनारी क्षेत्र में घरों का ताला तोड़ कर लगातार चोरी करने वाले गिराेह का सोनारी पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के अमित पासवान उर्फ डॉक्टर और संदीप कुमार रिजेल क्षेत्री सहित दो नाबालिग को पकड़ा है. दोनों नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया गया है. वहीं अन्य […]

जमशेदपुर : सोनारी क्षेत्र में घरों का ताला तोड़ कर लगातार चोरी करने वाले गिराेह का सोनारी पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के अमित पासवान उर्फ डॉक्टर और संदीप कुमार रिजेल क्षेत्री सहित दो नाबालिग को पकड़ा है. दोनों नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया गया है. वहीं अन्य दो को जेल भेज दिया गया है. सभी के पास से चोरी गये समानों को बरामद किया गया है. उक्त जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी प्रभात कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर दी.
सिटी एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि हाल के दिनाें में सोनारी थाना क्षेत्र में तीन घरों में चोरी की घटना हुई थी. इसके बाद डीएसपी मुख्यालय -2 के नेतृत्व में टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू किया गया था. इसमें पुलिस को सफलता मिली है. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि चोर गिरोह के लोग सोनारी क्षेत्र में रात को रेकी करते थे. वे बंद घरों को चिह्नित करते थे. उसके बाद दिन केे वक्त घटना को अंजाम देते थे. उसके बाद मौका देख कर वहां से फरार हो जाते थे.
पेड़ों का सहारा लेकर घर में करते थे प्रवेश. पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य कचड़ा चुनने वालों का रूप लेकर पहले बंद घर की रेकी करते थे. उसके बाद घर से सटे पेड़ और वेंटिलेटर की मदद से घर में प्रवेश करते थे. उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दे कर मौके से फरार हो जाते थे. वेंटिलेटर से प्रवेश करने पर आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगती थी और गिरोह के लोग अपना काम कर मौके से फरार हो जाते थे.
पुलिस टीम में ये थे शामिल. डीएसपी अरविंद कुमार, सोनारी थाना प्रभारी अनुज कुमार, एएसआइ मंटू कुमार, अरुण कुमार व अन्य जवान.
इन कांडों का हुआ खुलासा
22 अगस्त : ज्योति नगर निवासी विजय कुमार के घर चोरी
27 सितंबर : नूतन बिहार सोनारी निवासी दिलीप सरकार के घर चोरी
28 सितंबर : सोनारी फेज सात की रहने वाली एसबीआइ की रिटायर्ड कर्मचारी विनोदिनी भुई के घर चोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >