ओपीडी बंद, इमरजेंसी में मरीजों की लगी भीड़

जमशेदपुर : दो अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को एमजीएम अस्पताल का ओपीडी बंद रहा. इस कारण अस्पतापल के इमरजेंसी में मरीजों की काफी भीड़ देखी गयी. इस कारण गंभीर मरीजों को ही भर्ती कर इलाज किया गया. बाकी को दवा देकर छोड़ दिया गया. मंगलवार को अस्पताल के इमरजेंसी में लगभग 110 […]

जमशेदपुर : दो अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को एमजीएम अस्पताल का ओपीडी बंद रहा. इस कारण अस्पतापल के इमरजेंसी में मरीजों की काफी भीड़ देखी गयी. इस कारण गंभीर मरीजों को ही भर्ती कर इलाज किया गया. बाकी को दवा देकर छोड़ दिया गया. मंगलवार को अस्पताल के इमरजेंसी में लगभग 110 मरीजों का इलाज किया गया.
वहीं बेड के अभाव में मरीजों को थोड़ी परेशानी हुई. इमरजेंसी में ज्यादा भीड़ होने के कारण डॉक्टरों व कर्मचारियों को भी काफी परेशानी हुई. वहीं सदर अस्पताल में भी यही हाल था. ओपीडी बंद होने के कारण सभी मरीजों का इलाज इमरजेंसी में किया गया. अस्पताल के शीतगृह का फ्रिजर दुरुस्त : एमजीएम में बने शीतगृह के फ्रिजर को मंगलवार को दुरुस्त कर दिया गया. पिछले कई दिनों से खराब होने के कारण यहां पर शव नहीं रखा जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >