जमशेदपुर : उषा मार्टिन के इस्पात कारोबार का अधिग्रहण करेगी टाटा स्टील

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने शनिवार को एलान किया कि वह 4,300-4,700 करोड़ रुपये में उषा मार्टिन लिमिटेड (यूएमएल) के इस्पात कारोबार का अधिग्रहण करेगी. उषा मार्टिन ने शेयर बाजार को उपलब्ध करायी गयी अपनी जानकारी में कहा है कि स्टील के कारोबार को टाटा को बेचने से कंपनी को अपने कर्ज बहुत हद तक […]

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने शनिवार को एलान किया कि वह 4,300-4,700 करोड़ रुपये में उषा मार्टिन लिमिटेड (यूएमएल) के इस्पात कारोबार का अधिग्रहण करेगी. उषा मार्टिन ने शेयर बाजार को उपलब्ध करायी गयी अपनी जानकारी में कहा है कि स्टील के कारोबार को टाटा को बेचने से कंपनी को अपने कर्ज बहुत हद तक कम करने में मदद मिलेगी. उसने कहा है कि इस सौदे को छह से नौ महीने में पूरा होने की संभावना है.
टाटा स्टील ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उसने उषा मार्टिन के स्टील बिजनेस के अधिग्रहण के लिए एक करार किया है. विज्ञप्ति के अनुसार लेन-देन में समायोजन के बाद यह सौदा नकद 4300-4700 करोड़ रुपये के बीच का हो सकता है. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के कार्यकाल में यह दूसरा बड़ा टेकओवर होने जा रहा है. इससे पहले टाटा स्टील ने भूषण स्टील का अधिग्रहण किया था. भूषण पावर के अधिग्रहण के लिए भी टाटा स्टील ने अपनी दावेदारी पेश की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >