साकची में बारिश के बीच निकला शिया समुदाय का मातमी जुलूस अजादारों ने किया मातम, या हुसैन की सदा गूंजी

जमशेदपुर : दसवीं मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों को याद करते हुए शिया समुदाय के मुस्लिम अजादारों ने जुमेरात काे साकची में दाे स्थानाें से जुलूस निकाला. हुसैनी मिशन वेलफेयर साेसाइटी का जुलूस साकची माेहनी राेड से निकलकर पाेस्ट अॉफिस पहुंचा, जबकि हुसैनी मिशन का जुलूस बेल्लार राेड से निकलकर साकची बड़ा गाेलचक्कर […]

जमशेदपुर : दसवीं मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों को याद करते हुए शिया समुदाय के मुस्लिम अजादारों ने जुमेरात काे साकची में दाे स्थानाें से जुलूस निकाला. हुसैनी मिशन वेलफेयर साेसाइटी का जुलूस साकची माेहनी राेड से निकलकर पाेस्ट अॉफिस पहुंचा, जबकि हुसैनी मिशन का जुलूस बेल्लार राेड से निकलकर साकची बड़ा गाेलचक्कर आया. लाैटने के बाद अजादारों ने देर रात ताजिया दफन किया.
जुलूस में शामिल हुए मुस्लिम अजादाराें ने तलवार, चाकू, ब्लेड व खंजर से मातम कर शरीर काे लहूलुहान किया. मुहर्रम जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे-बड़ाें के साथ महिलाएं भी शामिल थी. पूरे जुलूस के दौरान या हुसैन… या हुसैन की सदा गूंजती रहीं. जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.
जिला पुलिस ने साकची पाेस्ट अॉफिस आैर गाेलचक्कर के पास ट्रैफिक काे वन-वे कर दिया था. अजादारों की मदद के लिए एंबुलेंस भी साथ चल रही थी. इमाम बारगाहों व अजाखानों में आयोजित मजलिसों में शहादत बयां की गयी. इसमें मातमी दस्तों के सोगवारों ने शोहदाए करबला की याद में मातम किया.
साकची बेल्लार राेड में हुसैनी मिशन की मजलिस काे आैरंगाबाद माैलाना सैय्यद शाहबान अली ने खिताब किया. जुलूस में हुसैनी मिशन जमशेदपुर के सदर एसआरए रिजवी, सचिव एसएम राशिद, मुनीर हसन, खुर्शीद महेंदी, सिब्ते हसन आदि माैजूद थे. साकची माेहनी राेड में हुसैनी मिशन वेलफेयर साेसायटी की मजलिस काे इलाहाबाद से आये माैलाना सैय्यद जाहिद हुसैन रिजवी ने खिताब किया. जुलूस में अध्यक्ष सैय्यद हसन रिजवी, महासचिव एसएम हैदर, असकार हैदर नकवी, एस कमर हैदर, एहसन रिजवी, परवेज कुली इमाम, सैय्यद अजादार हुसैन समेत कमेटी के लाेग शामिल हुए.
आज सुबह नौ से कल सुबह छह बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो-इंट्री
जमशेदपुर : मुहर्रम को लेकर शहर में 21 सितंबर की सुबह नौ बजे से 22 सितंबर की सुबह छह बजे तक भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से वर्जित होगा. 21 सितंबर की सुबह छह से नौ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन जारी रहेगा. नो-इंट्री का अादेश जिला प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से जारी किया गया है. मुहर्रम मनाने वाले को कोई दिक्कत नहीं हो इसके कारण नो इंट्री लगाया गया है.
रैफ की मांग व ड्रोन कैमरे-वीडियो रिकाॅर्डिंग से होगी निगरानी
उपायुक्त ने गृह सचिव को पत्र लिख कर मुहर्रम में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एक कंपनी रैफ अौर तीन सौ होमगार्ड जवान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है अौर पत्र की प्रति रैफ अौर होमगार्ड के कमाडेंट को भी भेजी गयी है. दूसरी अोर मुहर्रम जुलूस की ड्रोन कैमरे से निगरानी अौर वीडियो रिकाॅर्डिंग कराने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है. पूरे जिले में 120 से ज्यादा दंडाधिकारी तथा 13 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >