जिले में 120 से ज्यादा दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

जमशेदपुर : मुहर्रम को लेकर उपायुक्त अमित कुमार एवं एसएसपी अनूप बिरथरे ने प्रतिनियुक्ति के संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है. पूरे जिले में 120 से ज्यादा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पूरे जिले को 26 जोन अौर आठ सुपर जोन में बांटा गया है अौर सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में जिला […]

जमशेदपुर : मुहर्रम को लेकर उपायुक्त अमित कुमार एवं एसएसपी अनूप बिरथरे ने प्रतिनियुक्ति के संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है. पूरे जिले में 120 से ज्यादा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पूरे जिले को 26 जोन अौर आठ सुपर जोन में बांटा गया है अौर सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा डीएसपी तथा जोनल दंडाधिकारी के रूप में बीडीअो-सीअो की प्रतिनियुक्त की गयी है.
जारी संयुक्त आदेश में थाना प्रभारियों अौर दंडाधिकारियों को अपने स्तर से सूचना को प्राप्त कर आवश्यकता अनुसार अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अफवाह फैलाने वाले, सांप्रदायिकता उभारने वाले अौर आपत्ति जनक पर्चा बांटने वालों के खिलाफ सख्ती से निबटने का निर्देश दिया गया है. प्रतिनियुक्ति 20 से 22 सितंबर रहेगी. इस दौरान जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा अौर एडीएम विधि व्यवस्था तथा सुबोध कुमार नियंत्रण कक्ष के प्रभार में रहेंगे.
एसडीअो अौर संबंधित डीएसपी विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे. पूरे जिले में विधि व्यवस्था के संपूर्ण वरीय प्रभार में एडीएम तथा शहर मे सिटी एसपी रहेंगे. दंडाधिकारियों के साथ -साथ पूरे जिले में 13 सौ से ज्यादा फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें शहरी क्षेत्र में 960 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तथा ग्रामीण क्षेत्र में साढ़े तीन सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अतिरिक्त पीसीआर अौर धालभूम अनुमंडल में अश्रु गैस दस्ते के साथ पुलिस टीम रहेगी.
मेडिकल टीम गठित : मुहर्रम को लेकर सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने शहर में मेडिकल टीम तैनात की है. साकची थाना, बिष्टुपुर, जुगसलाई, मानगो, आजादनगर, परसुडीह, धातकीडीह क्षेत्र में मेडिकल टीम तैनात की गयी है तथा एक टीम को सिविल सर्जन कार्यालय में रिजर्व रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >