मजदूरी के दौरान सभी बने दोस्त, यूरेनियम कंपनी से मिले दाने को सोना बता कर ठगा
जमशेदपुर : पुलिस को पूछताछ में बोडो भगत ने बताया कि मजदूरी करने के दौरान सिंधू सोरोन व दुलारी टुडू से उसकी पहचान हुई. वहीं शिशिर भगत को वह पहले से जानता था. बोडो ने बताया कि शिशिर यूरेनियम कंपनी से धातु लेकर आया था, जो सोना जैसा लगता था. फिर सभी ने उससे ठगी करने का प्लान बनाया. इसके बाद पोटका के गितिलता में राजन को तीस लाख रुपये का सोना 80 हजार में दे दिया. राजन सोना लेकर परसुडीह पहुंचा. वहां उसे गलाने पर पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है.
गितिलता में महिला ने अपने फोन नंबर भी खरीदार को दिया था, जिसके बाद खरीदार ने और सोना खरीदने के बहाने महिला और उसके दो साथियों को गोलपहाड़ी में बुलाया. तीनों गोलपहाड़ी में विनोद रजक को धातु को सोना बताकर बेचने का काम कर रहे थे. तभी पुलिस ने पकड़ लिया.
गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद युवक ने दी जान, िडमना में मिली लाश
पुलिस ने उमेश का
फोन किया जब्त
पी उमेश के मौत के मामले की जांच में जुटी बोड़ाम पुलिस ने उस मोबाइल को जब्त कर लिया है, जिसमें सुसाइड नोट का मैसेज लिखकर उमेश घर से लापता हुआ था. पुलिस इस मामले में उसकी प्रेमिका से भी पूछताछ करेगी. पी उमेश ने सुसाइड नोट में इस बात का उल्लेख किया है कि प्रेमिका के साथ सभी तरह के संबंध होने के बाद भी वह अमीर लड़कों से रात-रात भर चेटिंग करती है.
युवक को छुड़ाने के लिए प्रदर्शन जांच के बाद पुलिस ने छोड़ दिया
मवेशी चोरी का आरोप लगा कर कुछ लोगों ने एक युवक पिटाई कर दी थी. जांच के लिए उसे थाना में रखा गया था, लेकिन जांच के दौरान कोई आरोप सिद्ध नहीं होने पर युवक को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है. वहीं मारपीट करने वाले युवकों को भी पुलिस चिह्नित कर कार्रवाई करेगी.
अनुदीप सिंह, सिटी डीएसपी
