अलग-अलग क्षेत्र में अपने तरीके से अपराध करने के लिए थे प्रसिद्ध

जमशेदपुर : बच्चा जब जन्म लेता है, तो सबसे पहले उसे किस नाम से बुलाया जाये, यह तय किया जाता है. उसका नाम रखा जाता है. कुछ के निकनेम भी रखे जाते हैं. इसके बाद उसकी आदत और लाइफ स्टाइल देख कर दोस्त उसका और भी नाम रख देते हैं. अपराध जगत में कुछ नाम […]

जमशेदपुर : बच्चा जब जन्म लेता है, तो सबसे पहले उसे किस नाम से बुलाया जाये, यह तय किया जाता है. उसका नाम रखा जाता है. कुछ के निकनेम भी रखे जाते हैं. इसके बाद उसकी आदत और लाइफ स्टाइल देख कर दोस्त उसका और भी नाम रख देते हैं. अपराध जगत में कुछ नाम ऐसे रखे जाते हैं कि जिसे सुनने के बाद आश्चर्य के साथ हंसी भी आती है. हालांकि इन लोगों का अपने-अपने क्षेत्र में दहशत ऐसा था कि इलाके के लोग इनके नाम से कांपते थे. साथ ही पुलिस काे भी इन लोगों तक पहुंचने में नाकों चना चबाना पड़ता था. एक समय में ये सभी अपना दबदबा दिखा कर कई लोगों से रंगदारी भी वसूल करते थे.

चुहिया
चूहा उर्फ चुहिया मानगो क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था. घटना को अंजाम देने के बाद वह कहां छुप जाता था, इसके बारे में किसी को भनक तक नहीं लगती थी. चुहिया के खिलाफ छिनतई और लूट कई मामले दर्ज थे. लेकिन काफी वर्षों से वह किसी से संपर्क में नहीं है और न ही उसके ठिकाने के बारे में किसी को जानकारी है.
काला नाग
काला नाग टिनप्लेट क्षेत्र का अपराधी था. वह जिसको चाहता था, उसके साथ घटना को अंजाम देता था. वह देखने में नाग की तरह काला था. काला नाग का गोलमुरी और टिनप्लेट के क्षेत्र में काफी दबदबा बना हुआ था. कुछ वर्ष पूर्व काला नाग की मौत हो गयी.
बंदर व गरम अंडा
बंदर और गरम अंडा दोनों एक ही गिरोह के लोग थे. दोनों का आतंक छिनतई के क्षेत्र में काफी ज्यादा था. वे लोग कदमा के शास्त्रीनगर सहित कई क्षेत्रों में छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे. मुख्य रूप से दोनों सुबह के टाइम पर स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों को अपना शिकार बनाते थे. घटना को अंजाम देने के बाद वे बंदर की तरह कहीं भी चढ़ कर मौके से फरार हो जाता था.
बिल्ली उर्फ बिलइया
बागबेड़ा में रहने वाला बिल्ली और बिलइया का गिरोह चोरी कांड के लिए जाना जाता था. इस गिरोह में अधिकांश लोग नाबालिग थे. साथ ही कई बच्चे भी गिरोह में शामिल थे. इस गिरोह का सरगना बिल्ली हुआ करता था. वह चोरी की घटना को घर में बिल्ली के तरह घुसकर अंजाम देता था और फरार हो जाता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >