जमशेदपुर : शिक्षा से ही दूर होगा समाज का पिछड़ापन: तोरोफ परगना

जमशेदपुर : सुंदरनगर क्षेत्र के खुकड़ाडीह-गोड़ाडीह सामुदायिक भवन में माझी मोड़ेहोड (ग्राम वासियों) की एक बैठक हुई जिसमें आदिवासी स्वशासन व्यवस्था व सामाजिक-सांस्कृतिक रीति रिवाज को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख जुगसलाई तोरोफ परगना दसमत हांसदा एवं विशिष्ट अतिथि तालसा गांव के माझी बाबा […]

जमशेदपुर : सुंदरनगर क्षेत्र के खुकड़ाडीह-गोड़ाडीह सामुदायिक भवन में माझी मोड़ेहोड (ग्राम वासियों) की एक बैठक हुई जिसमें आदिवासी स्वशासन व्यवस्था व सामाजिक-सांस्कृतिक रीति रिवाज को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख जुगसलाई तोरोफ परगना दसमत हांसदा एवं विशिष्ट अतिथि तालसा गांव के माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू मौजूद थे. परगना दसमत हांसदा ने कहा कि आदिवासी स्वशासन व्यवस्था की बदौलत ही आज तक समाज का अस्तित्व बचा हुआ है.
समाज में जब तक शिक्षा का दीप नहीं जलेगा तब तक पिछड़ापन दूर नहीं होगा. वर्तमान में माझी बाबा का दायित्व केवल गांव की सामाजिक व विधि-व्यवस्था को देखने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए. बैठक में माझी बाबा बुंडू मुर्मू, नायके बाबा लखन चंद्र बास्के, मुखिया शांखी मुर्मू, रामदास मुर्मू, सांखो हांसदा, राजाराम मुर्मू आदि मौजूद थे.
जमशेदपुर : जोजोबेड़ा प्लांट में सैलो की सफाई का कार्य रविवार को सात मजदूर कर रहे थे. सैलो में नमी होती है. इससे सीमेंट जम जाता है. इसी को कर्मचारी निकाल रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हुआ. इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर दब गये, जबकि चार बच गये.
घटना के बाद सभी को निकाला गया. गाेविंदो गोप की स्थिति गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया. मृतक गोविंदो गोप अपनी मां, पत्नी और दो छोटे बच्चों के संग गोविंदपुर में रहता था. फिलहाल गोविंदो के मौत की सूचना मां, पत्नी को नहीं दी गयी है.
इधर कंपनी परिसर में हादसे की सूचना मिलने पर कंपनी के एचआर हेड विनय दुबे, आइआर के राहुल चटर्जी, सिक्यूरिटी विभाग के आलोक वाजपेयी अस्पताल और कंपनी परिसर में जमे रहे. पहले निकाले गये घायल. हादसे के बाद सबसे पहले घायल शंकर प्रमाणिक और शिवा गोप को निकाला गया. इसके बाद गोविंद गोप को निकला गया. इसके बाद एक ही एंबुलेंस से शंकर और शिवा को टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया. इसके बाद गोविंद गोप को टीएमएच दूसरे एंबुलेंस से भेजा गया.
जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मृतक के परिजनों से मिलने के लिए टीएमएच पहुंचे. टीमएमएच आने के बाद उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने मृतक के परिजनों को बेहतर मुआवजा मिलने की बात कही, ताकि उनके परिवार के लोगों का भरण-पोषण हो सके. साथ ही प्रबंधन को सेफ्टी पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कहीं.
लाफार्ज असंगठित यूनियन ने मांगा मुआवजा
कंपनी की मान्यता प्राप्त यूनियन के नेता घटना के बाद नदारद रहे. रविवार होने की वजह से छुट्टी था. कई यूनियन नेताओं ने फोन रसीव नहीं किया. वही घटना की जानकारी मिलने पर असंगठित मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, लाफार्ज ठेका मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंबुज ठाकुर ने टाटा मोटर्स अस्पताल और टीएमएच जाकर घायलों से मुलाकात की. इस मौके पर रंजीत राउत, नदंलाल प्रसाद भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >