जमशेदपुर : जेल में बंद बंदियों की उनके परिजनों से ऑनलाइन बात शुरू करने के लिए इ-मुलाकात सेवा का शनिवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल में ट्रायल किया गया. सरकार के निर्देशानुसार इ-नेटवर्क मैनेजर प्रतिमा महतो इ-मुलाकात सेवा का ट्रायल करने शनिवार की सुबह जेल पहुंची थीं. ट्रायल के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक रहा. पूर्व में भी इ-मुलाकात के जरिये घाघीडीह जेल से बंदियों की उनके परिजनों से ऑनलाइन बात कराने की सेवा शुरू की गयी थी. प्रज्ञा केंद्र और बंदियों के परिजनों का रुझान नहीं मिलने से योजना बंद हो गयी.
घाघीडीह जेल में इ-मुलाकात सेवा का ट्रायल रहा सफल
जमशेदपुर : जेल में बंद बंदियों की उनके परिजनों से ऑनलाइन बात शुरू करने के लिए इ-मुलाकात सेवा का शनिवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल में ट्रायल किया गया. सरकार के निर्देशानुसार इ-नेटवर्क मैनेजर प्रतिमा महतो इ-मुलाकात सेवा का ट्रायल करने शनिवार की सुबह जेल पहुंची थीं. ट्रायल के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक रहा. पूर्व में […]

कैसे होगी इ-मुलाकात
बंदियों के परिजनों को पहले प्रखंड कार्यालय स्थित प्रज्ञा केंद्र में कराना होगा रजिस्ट्रेशन
परिजनों के आवेदन को जेल भेज समय निर्धारित किया जायेगा
बंदियों के परिजनों को चुकाना होगा 15 मिनट के लिए 10 रुपये
परिजनों को जेल आने की नहीं होगी आवश्यकता
सप्ताह में एक बार बंदी के परिजन कर सकेंगे बात
बंदी और उनके परिजन घरेलू, लीगल बात करेंगे
नहीं कर सकेंगे राजनीतिक या विरोधियों की बात
समय पर नहीं पहुंचने पर रजिस्ट्रेशन होगा रद्द
सभी प्रखंडों को इ-मुलाकात सेवा से जोड़ने का लक्ष्य