पहले ट्रेन लेट, टाटा पहुंचे तो नहीं हुई ऑटो से भेंट

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पहले तो ट्रेन के लेट से चलने के कारण यात्री विलंब से टाटानगर पहुंचे. इसके बाद ऑटो चालकों के हड़ताल ने लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गयी. सबसे ज्यादा परेशानी छपरा-कटिहार लिंक एक्सप्रेस व जम्मूतवी-टाटा […]

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पहले तो ट्रेन के लेट से चलने के कारण यात्री विलंब से टाटानगर पहुंचे. इसके बाद ऑटो चालकों के हड़ताल ने लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गयी. सबसे ज्यादा परेशानी छपरा-कटिहार लिंक एक्सप्रेस व जम्मूतवी-टाटा के यात्रियों को हुई.
मंगलवार को दोनों ट्रेनें छह घंटे लेट से टाटा पहुंची थी. ट्रेन के विलंब से आने से जहां छपरा के कई यात्रियों का राउरकेला, झारसुगुड़ा जाने के लिए इस्पात एक्सप्रेस छूट चुकी थी. इसके अलावा टाटा इतवारी, आजाद हिंद, पुरुषोत्तम, नीलांचल एक्सप्रेस भी लेट से टाटा पहुंची. यात्री जब स्टेशन से बाहर निकले, तो पता चला कि शहर के मिनी बस और ऑटो चालक हड़ताल पर हैं. इसके बाद यात्री किसी तरह से सामान लेकर स्टेशन इन और आउट गेट तक भटकते रहे. वहीं, दूसरी ओर स्टेशन से चलने वाले ऑटो चालकों ने मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. पवन झा के नेतृत्व में चालकों ने प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >