पीएचडी वाले स्टूडेंट्स को निर्गत किया गया प्रमाण-पत्र

जमशेदपुर : कोल्हान विवि से पीएचडी करने वाले पहले विद्यार्थी को विवि की तरफ से संबंधित प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. संबंधित शोध कार्य हिंदी विभाग में संपन्न हुआ. छात्र ने विवि की 2012 शोध प्रवेश परीक्षा से पहले यूजीसी जेआरएफ के जरिये अपना पंजीकरण कराया था. वर्ष 2012 के शोध प्रवेश परीक्षा व नेट […]

जमशेदपुर : कोल्हान विवि से पीएचडी करने वाले पहले विद्यार्थी को विवि की तरफ से संबंधित प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. संबंधित शोध कार्य हिंदी विभाग में संपन्न हुआ. छात्र ने विवि की 2012 शोध प्रवेश परीक्षा से पहले यूजीसी जेआरएफ के जरिये अपना पंजीकरण कराया था. वर्ष 2012 के शोध प्रवेश परीक्षा व नेट के जरिये पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को यह प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है.
यह स्थिति तब है कि संबंधित विभाग कोर्स वर्क प्रक्रिया संचालित करने का प्रमाण पत्र संबंधित उम्मीदवारों को पहले ही निर्गत कर चुका है. इन सबके बावजूद एक ही विवि में अलग-अलग विद्यार्थियों के साथ अलग-अलग नियम लागू किये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >