काले बादल छाये, दो दिनों तक हो सकती है बारिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदला. तेज गरज के साथ हल्की बारिश हुई. मॉनसूनी बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया है. मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें, तो अगले दो दिनों तक हल्के बादल छाये रहेंगे. इस दौरान रूक रूक कर हल्की व कहीं-कहीं […]

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदला. तेज गरज के साथ हल्की बारिश हुई. मॉनसूनी बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया है. मौसम विभाग के रांची केंद्र की मानें, तो अगले दो दिनों तक हल्के बादल छाये रहेंगे. इस दौरान रूक रूक कर हल्की व कहीं-कहीं तेज बारिश होगी.
रविवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई. दिन चढ़ने के साथ ही धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया. दोपहर बाद मॉनसूनी बादलों ने राहत दी. शाम ढलने के साथ शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली. इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई. शहर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तथा न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 81 प्रतिशत व न्यूनतम 80 प्रतिशत रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >