बंदियों ने बनायी राखी जेल गेट पर लगा बाजार

15 व 20 रुपये रखी गयी है राखियों की कीमत जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल की महिला बंदियों द्वारा आकर्षक व सुंदर राखियां बनायी जा रही है. जिसे जेल गेट पर बने स्टाल पर बेचा जा रहा है. एेसा पहली बार हो रहा है, जब महिला बंदियों द्वारा बनायी गयी राखी की बिक्री हो रही […]

15 व 20 रुपये रखी गयी है राखियों की कीमत

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल की महिला बंदियों द्वारा आकर्षक व सुंदर राखियां बनायी जा रही है. जिसे जेल गेट पर बने स्टाल पर बेचा जा रहा है. एेसा पहली बार हो रहा है, जब महिला बंदियों द्वारा बनायी गयी राखी की बिक्री हो रही है. महिला बैरक में रहने वाली कैदियों ने दो प्रकार की राखियां बनायी हैं. जेल प्रशासन ने राखी की कीमत 15 और 20 रुपये रखा है. राखी बनाने का प्रशिक्षण एनजीओ करुणा सेचन की तरफ से दिया गया.
बंदियों से जेल प्रशासन ने मांगा सहयोग. राखी की बिक्री के लिए जेल प्रशासन की ओर से बंदियों से अपने-अपने परिजनों से गेट पर ही राखी लेने की बात कहीं गयी है. ताकि इसका इसका लाभ महिला बंदियों को मिल सके. जेल गेट पर राखी की बिक्री सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है. मुलाकाती का समय होने से बंदियों के परिजनों के अलावा अन्य लोग राखी की खरीदारी कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >