कांग्रेस बिरूली हत्याकांड में शिकायतकर्ता की गवाही पूरी

जमशेदपुर : परसुडीह के कोचाकुली के कांग्रेस बिरुली की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शिकायतकर्ता लक्ष्मी बिरुली की एडीजे-1 की कोर्ट में मंगलवार को गवाही पूरी कर ली गयी. एडीजे-1 की कोर्ट में एपीपी अारएन तिवारी ने पत्नी की गवाही करायी. घटना 25 फरवरी 2016 की है. कांग्रेस बिरुली की पत्नी लक्ष्मी ने […]

जमशेदपुर : परसुडीह के कोचाकुली के कांग्रेस बिरुली की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शिकायतकर्ता लक्ष्मी बिरुली की एडीजे-1 की कोर्ट में मंगलवार को गवाही पूरी कर ली गयी. एडीजे-1 की कोर्ट में एपीपी अारएन तिवारी ने पत्नी की गवाही करायी. घटना 25 फरवरी 2016 की है.
कांग्रेस बिरुली की पत्नी लक्ष्मी ने मामले में सीताराम शर्मा, गोविंदा स्वर्णकार और चिन्मय सेन गुप्ता के खिलाफ गोली मार कर हत्या करने का केस दर्ज करायी थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीताराम शर्मा, गोविंदा स्वर्णकार और चिन्मय सेन गुप्ता कोचाकुली स्थित कांग्रेस के घर पर आये और उसे अपने साथ लेकर चले गये. वहां जाने के बाद उन लोगों ने कांग्रेस को गोली मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >