जमशेदपुर : गाेविंदपुर-अन्ना चाैक से सुंदरहातु बस्ती हाेते हुए बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर गांव के हजाराें लाेग दहशत में हैं. शनिवार काे उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद रविवार काे जुगसलाई के विधायक रामचंद्र सहिस काे लोगों ने बुलाकर अपनी पीड़ा बतायी. सामुदायिक भवन परिसर में आयाेजित बैठक में लोगों ने विस्थापन से बचाने की अपील की. लाेगाें ने विधायक को बताया कि हुडकाे डैम किनारे उन्हाेंने अपने जीवन की पूंजी लगाकर 35-40 साल पहले से घर बनाकर रखा है.
अब उन्हें ताेड़ने की चेतावनी दी जा रही है. पहले एलिवेटेड काेरिडाेर का निर्माण किसी दूसरी ओर से हाेना था, इसके लिए अंचलाधिकारी कार्यालय से मापी भी हाे चुकी थी, लेकिन राजनीतिक साजिश के कारण सुंदरहातु होकर कॉरिडाेर को ले जाने की याेजना आनन-फानन में बनायी गयी. एेसा होने से एक हजार से अधिक घर प्रभावित हाेंगे. विधायक रामचंद्र सहिस ने लोगों की बात सुनने के बाद कहा कि सुंदरहातु बस्ती काे बचाना उनकी प्राथमिकता हाेगी.
बस्ती के घराें का बाल भी बांका नहीं हाे, इसके लिए वह मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर सीधे हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे. जरूरत पड़ी ताे उपायुक्त से मिलेंगे. सुंदरहातु बस्ती के बजाय मार्ग बदल कर एलिवेटिड कॉरिडोर का निर्माण किये जाने की मांग की जायेगी. समीप ही काफी जमीन है जिसे होकर कॉरिडोर जाने पर किसी काे आपत्ति नहीं हाेगी. सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया लक्ष्मण सिंह मुंडा ने की, जबकि संचालन आजसू पार्टी के वरीय नेता संजय सिंह ने किया. बैठक में रामदास साेरेन, संजय सिंह, कांता देवी, शांति देवी, प्रभा देवी, मंजू राज, रेखा देवी, सीमा देवी, शाेभा देवी, सिंदुर देवी, तारा देवी, सीता देवी, रीना देवी, लक्ष्मण सिंह मुंडा, संजय प्रसाद समेत हजाराें की संख्या में स्थानीय लाेग माैजूद थे.
